Breaking Posts

6/trending/recent
Type Here to Get Search Results !

भाजपा से टिकट मिले तो बलिया से चुनाव लड़ेंगी:पूर्व मंत्री स्वाति सिंह बोलीं- पार्टी का चेहरा कमल का फूल और मोदी-योगी

 बलिया में सवा साल बाद अपने गृह जनपद पहुंची भाजपा की पूर्व मंत्री स्वाति सिंह ने मीडिया से बातचीत की। पीडब्ल्यूडी डाक बंगले में उन्होंने चुनाव लड़ने के सवाल पर अपनी स्थिति स्पष्ट की। स्वाति सिंह ने कहा कि वह भाजपा की कार्यकर्ता हैं। उन्होंने कहा कि पार्टी के निर्देश के बिना वह किसी विशेष सीट की बात नहीं करेंगी। पार्टी अगर कहेगी तो चुनाव लड़ेंगी, नहीं तो नहीं लड़ेंगी।


अगर पार्टी बलिया से चुनाव लड़ने को कहे तो, इस सवाल पर स्वाती सिंह ने कहा कि बिल्कुल लड़ेंगे क्योंकि पार्टी के कर्मठ कार्यकर्ता है। पार्टी जो कहेगी वह करेंगे। हर नेता जो चुनाव लड़कर आता है उसकी इच्छा होती है चुनाव लड़ने की। जिस पार्टी में मैं हूं उसे पार्टी में निर्देश दिया जाता है कि आपके यहां से चुनाव लड़ना है। पूछ कर हमारी पार्टी में टिकट नहीं दिया जाता।

परिवहन मंत्री दयाशंकर सिंह की मजबूत स्थिति के सवाल पर स्वाति सिंह ने कहा कि भाजपा में किसी व्यक्ति विशेष का चेहरा नहीं है। उन्होंने कहा कि पार्टी का चेहरा कमल का फूल है। पार्टी का चेहरा प्रधानमंत्री मोदी, जेपी नड्डा, अमित शाह और मुख्यमंत्री योगी हैं।

स्वाति सिंह ने 2017 के चुनाव का जिक्र करते हुए कहा कि वह अपने चेहरे पर नहीं जीती थीं। उन्होंने कहा कि वह प्रधानमंत्री के चेहरे पर, कमल के चेहरे पर और जनता के सहयोग से जीती थीं। उनका कहना था कि पार्टी के आशीर्वाद से ही वह मंत्री बनी थीं।

Post a Comment

0 Comments
* Please Don't Spam Here. All the Comments are Reviewed by Admin.